logo

koderma : सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को कुएं में फेंका, 3 घंटे तक पीड़िता करती रही संघर्ष और फिर....

bhagi_hui_ladki1.jpg

कोडरमाः
डोमचांच थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ 3 लड़को ने पहले तो दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  इसके बाद हत्या के इरादे से लड़की को कुएं में फेंक दिया। गनीमत है कि लड़की की जान बच गयी। वो 3 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही। जब ग्रामीणों की नजर कुएं में गिरी युवती पर गयी तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। तब तक युवती पत्थर के सहारे कुएं में लटकी हुई थी।  पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।  रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट हो पाएगा। 


 

शौच के लिए बाहर गई थी 
युवती ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि बुधवार की रात 10 बजे वह शौच के लिए बाहर गई थी। तभी 3  युवक उसके पास आए उसके साथ छेड़खानी करने लगे और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। लड़की के आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और कुएं से युवती को निकाला। 


जांच में जुटी पुलिस 
पीड़िता ने डोमचांच थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कराया है। डोमचांच पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने गांव जाकर घटना की छानबीन की। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।